विंबलडन । अमेरिका की अनुभवी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स (Venus Williams) को अगले माह तीन जुलाई से होने वाले विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट (Wimbledon Tennis Tournament) के लिए वाइल्ड कार्ड (Wild Card) मिला है। वीनस के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों को भी वाइल्ड कार्ड मिला है। वीनस यहां महिला एकल वर्ग में 24वीं बार शामिल होने के लिए तैयार हैं। 43 वर्षीय खिलाड़ी वीनस विंबलडन में पांच बार की एकल चैंपियन रही हैं।विश्व की 697वें नंबर की खिलाड़ी वीनस को बर्मिंघम क्लासिक में 48वें नंबर की कैमिला जियॉर्जी के खिलाफ 7-6 (5), 4-6, 7-6 (6) से मिली जीत के साथ ही विंबलडन के लिए वाइल्ड कार्ड मिला। वीनस ने यहां शीर्ष 50 में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ लगभग चार साल में पहली जीत की थी। वहीं यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना और ब्रिटेन की हीथर वाटसन व केटी बोल्टर (Katie Boulter) को भी महिला एकल मुकाबले के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है। दूसरी ओर पुरुष एकल में बेल्जियम के डेविड गोफिन पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें वाइल्ड कार्ड मिला है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

