ग्वालियर। भाजपा सांसद जाने माने भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने विपक्षी एकजुटता पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि वह लोग इसके जरिये परिवारवाद और भ्रष्टाचार की सियासत को बचाने में लगे हैं ।
सिंधिया के साथ आये ग्वालियर
भाजपा सांसद मनोज तिवारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आज ग्वालियर आये । ग्वालियर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहाकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा । उन्होंने विपक्ष की सर्वदलीय बैठक पर भी निशाना साधा । उन्होंने कहा राहुल और विपक्ष की बैठक भ्रष्टाचार की सल्तनत को बचाने की कवायद है इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है अब जबकि देश का गौरव बढ़ रहा है विपक्षी दल हड़बड़ाहट में है ।
मोदी तो लोगों के दिलों में बसे
उन्होंने कहा बैठक जिन्हें भी करना है वे करते रहें लेकिन भारत के लोगो के दिलों में नरेंद्र मोदी बस गए हैं और उन्हें कोई नहीं हटा सकता है मोदी जी को लेकर विपक्ष कष्ट में हैं और उनकी ऐसी कारगुजारी उन्हें और पीछे लेकर जाएगी

