मुंबई । अभिनेता पंकज त्रिपाठी पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। वर्तमान में वे लखनऊ में अपनी फिल्म मैं अटल हूं की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित है। रील और रियल अटल में दो बात समान है, वह है कविता और साहित्य से प्रेम। पंकज कहते हैं, “फिल्म मैं अटल हूं के लिए अपने शोध के दौरान, मुझे पता चला, और यह व्यापक रूप से ज्ञात भी है, कि राजनीति और कूटनीति के अलावा, अटलजी एक महान कवि थे और उन्हें साहित्य और भाषा के प्रति भी बेहद प्यार और लगाव था। अपने शोध से मुझे पता चला कि वह अपनी मनःस्थिति को व्यक्त करने के लिए कविता करते थे। मैं उससे जुड़ सका क्योंकि अच्छी कविता का मुझ पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है, खासकर हिंदी कविता का। मैं कुछ महान लेखकों को पढ़ते हुए बड़ा हुआ हूं और कभी-कभी उनसे प्रेरित होकर मैं कुछ पंक्तियों को कविताओं के रूप में भी लिख देता हूं। यह जानकर अच्छा लगा कि ऐसी कविताएँ और कवि हैं जो अटलजी और मुझे आम तौर पर पसंद हैं।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

