खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों से एयरपोर्ट पर भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से होकर वह खरगोन पहुंचे जहां उन्होंने रोड शो किया।
इंदौर एयरपोर्ट से बाहर नहीं आये
नड्डा दिल्ली से इंदौर आये लेकिन हवाईअड्डे पर देरी के कारण वे वहां बाहर नहीं आए। पार्टी पदाधिकारियों की उनकी मुलाकात मुश्किल से हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा खरगोन के नवग्रह मेला मैदान पर विशाल सभा को संबोधित करेंगे।इससे पहले सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा से सभास्थल तक खुली जीप से रोड शो कर रहे है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नवग्रह की नगरी खरगोन में प्रथम आगमन लेकर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

