चंडीगढ़ । कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी अध्यक्ष की कमान मिल सकती है। भाजपा की बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है रविवार को भाजपा आलाकमान की पंजाब में भाजपा के नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर एक अहम बैठक हुई है। बैठक में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए दिग्गज नेताओं के नाम पर भी चर्चा हुई है। इन नेताओं में सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल प्रमुख रूप से शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब में भाजपा के नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर सुनील जाखड़ का नाम चर्चा में सबसे से ऊपर है। हालांकि इस मुद्दे पर भाजपा के सभी बड़े नेता खामोश हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को राज्य भाजपा के प्रधान की कमान दी जा सकती है।
मामले से जुड़े जानकारों की माने तो वर्तमान प्रधान अश्वनी शर्मा को 3 विवादास्पद कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के दौरान पार्टी के कदम चिन्हों पर चल रहे थे। किसान और भाजपा आमने-सामने आ गए थे। भाजपा का मानना है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के जनहित में कई कार्य किए हैं, जिन्हें व्यापक स्तर पर जनता के बीच ले जाने के लिए ऐसा चेहरा चाहिए जो जनता को स्वीकार्य हो। यही वजह है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ को प्रमुख भूमिका मिलने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस में कदावर नेता रहे हैं। वह मई 2022 में भाजपा के राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हुए थे। 2021 में नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने से पहले उन्होंने 4 साल तक पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। वह गुरदासपुर से सांसद और अबोहर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक भी रह चुके हैं। 68 वर्षीय जाखड़ ने 2012-2016 के बीच पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया है। वह 2017 में पीपीसीसी प्रमुख बने।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

