नई दिल्ली । वंदेभारत एक्सप्रेस के अच्छे रिस्पांस की वजह से रेलवे मंत्रालय लगातार वंदेभारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाता जा रहा है। वहीं कुछ शरारती लोग इस पर पत्थरबाजी कर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाल ही में बेंगलुरू-धारवाड़ वंदेभारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना हुई। इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। दक्षिण पश्चिमी रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार ट्रेन नंबर 20661 वंदेभारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना हुई है। कादुर स्टेशन क्रास करने के बाद कादुर बिरूर सेक्शन में कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। इससे कोच संख्या सी 5 में सीट नंबर 43/44 का कांच टूट गया। वहीं पत्थरबाजी की वजह से इसी ट्रेन के ईसी 1 कोच के टॉयलट का शीशा भी टूट गया है। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री के चोट नहीं आई है। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

