ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फरियादी के साथ उसके एक रिश्तेदार और ज्वैलर्स द्वारा 35 तोला सोने की धोखाधडी को अंजाम दिया गया है फरियादी को नकली सोना थमा कर सोने के फर्जी बिल थमा दिए गए बाद में जब मामले का खुलासा हुआ तो पीडित ने मामले की जानकारी मुरार थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने धोखाधडी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
एएसपी राजेश दंडोतिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुरार के छह नंबर चौराहे के पास रहने वाले सुनील किरार ने अपनी बेटी की शादी के लिए 25 जून 2018 को अपने रिश्तेदार प्रदीप किरार की मदद से लश्कर क्षेत्र टोपी बाजार स्थित एपी ज्वैलर्स संचालक प्रकाश अग्रवाल से 35 तोला सोने के जेवरात लिए थे जिसके विधिवत उन्हे बिल भी दिए गए थे । बाद में सोने गडबडी निकली और बिल भी फर्जी थमाए गए जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है पुलिस ने इस मामले में आरोपी ज्वैलर्स और फरियादी के रिश्तेदार पर धोकाधडी की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

