न्यूर्याक । देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अभियन की छाप छोड़ी है। इन दिनों वह अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा संग पति निक जोनस के साथ उनके वर्ल्ड टूर पर उन्हें चीयर कर रही हैं। जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) के कॉन्सर्ट की शुरुआत न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम से हुई। निक के लाइव कॉन्सर्ट से प्रियंका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह आंखें पोंछती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनकी भाभी डेनियल जोनस और सोफी भी वहां मौजूद थे। प्रियंका ने इसके पहले निक की एक फोटो इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, मेरा दिल..मुझे तुम पर बहुत गर्व है निक जोनस। दरअसल निक जोनस की एक फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसे देख लोग काफी नाराज हो गए। इस दौरान प्रियंका भी वहीं मौजूद थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक स्टेज पर गाना गा रहे हैं तभी एक फैन ने उन पर ब्रा फेंक दी। फैन की यह हरकत देख निक पहले कुछ देर के लिए रुक गए और फिर वापस गाना शुरू कर दिया। फैंस इससे आहत हैं। यूजर्स का कहना है कि फैंस को कलाकारों का सम्मान करना सीखना होगा। इससे पहले प्रियंका जब कॉन्सर्ट में पहुंची तब फैन उन्हें देखकर बेकाबू हो गए और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

