नई दिल्ली । जी20 सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गई है। विशेष विदेशी अतिथियों का दिल्ली के लिए रवाना होने का सिलसिला जारी है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज जी20 समिट के लिए दिल्ली आ भी चुके हैं। वहीं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा रवाना हो चुके हैं। फुमियो किशिदा इंडोनेशिया से भारत के लिए निकले हैं। वह आसियान समिट के लिए पिछले दिनों जकार्ता पहुंचे थे। दोपहर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तो वहीं शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली पहुंचने वाले हैं। बाइडेन शाम का प्लेन शाम को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। राष्ट्रपति बाइडेन आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बाइडेन के साथ पहले उनकी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन भी आने वाली थीं, लेकिन उनके कोरोना संक्रमित होने की वजह से नहीं आ रही हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बीच बड़ी जानकारी यह सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में कुल 15 बैठक करेंगे। आज मोदी कुल तीन दिन देशों के राष्ट्र अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें अमेरिका, बांग्लादेश और मॉरीशस के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री शामिल हैं। वहीं 9 सितंबर को यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा 9 सितंबर को ही जापान, जर्मनी और इटली के राष्ट्रप्मुख से प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

