इलाहाबाद । प्रयागराज में नेहरू गांधी खानदान के पैतृक आवास आनंद भवन से ऐतिहासिक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क तक कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर एकता का संदेश देने की कोशिश की। इस मौके पर रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के चुनाव लड़ने को लेकर मीडिया के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने कहा है कि रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं। उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर वे ही इस सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं यूपी में कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसके जवाब में कहा है कि कांग्रेस पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर तैयारी कर रही है। अब यह पार्टी हाई कमान को तय करना है कि कितनी सीटों पर प्रत्याशी उतारने हैं। वहीं लगातार डीएमके नेताओं द्वारा सनातन धर्म पर की जा रही विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कोई प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए। उन्होंने डीएमके नेता ए राजा के बयान की जानकारी न होने की बात कह कर पूरे मामले पर कोई टिप्पणी देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

