ग्वालियर। शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ग्वालियर जिले के पुलिस कप्तान राजेश चंदेल ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के आला पुलिस अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकर रणनीति बनाई. जिसमें हाल ही में ट्रांसफर हुए यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे. एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस एक्शन प्लान बना रही है जिसमें सभी लेफ्ट टर्न फ्री किए जाएंगे इसके साथ ही चौराहों पर अनावश्यक लगने वाले जाम को रोकने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा रणनीति तय की जाएगी उन्होंने कहा कि शहर में चलने वाले विक्रम ऑटो और ई रिक्शा के वाहन चालकों के लिए वर्दी नियमित की जाएगी इसके साथ ही सवारी वाहन नियत स्थान पर रुके इसका भी ध्यान रखा जाएगा और जो व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी.
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

