ग्वालियर । ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। घटना एक साल पहले की है। दरअसल बहोडापुर थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में रहने वाले उपेंद्र यादव का संपर्क बरेली के कौशल शर्मा और मेरठ के अनुज प्रधान से हुआ था। इन लोगों ने अपने तीसरे साथी संजय झा नई दिल्ली की मदद से उनकी बेटी का दाखिला निजी मेडिकल कॉलेज में कराने का झांसा दिया था। पिछले साल जनवरी में अनुज प्रधान संजय झा और कौशल शर्मा ने फरियादी उपेंद्र यादव से 15 लाख रुपए झटक लिए। जब बेटी का एडमिशन मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ और आरोपियों ने उनके पैसे भी वापस नहीं किये। तब इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने लंबी विवेचना के बाद आखिरकार कौशल शर्मा अनुज प्रधान और संजय झा के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।फिलहाल तीनों ही आरोपी फरार है पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जल्द ही बरेली मेरठ और दिल्ली जाएगी।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

