ग्वालियर। डबरा के रामगढ़ नाले में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिसमें दो लोग ठेले पर रखकर शव को ले जाते हुए दिखें हैं। मामले में पुलिस ने दो ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
शनिवार की सुबह धर्मवीर उर्फ खरा जाट का शव रामगढ़ नाले में मिला था। सूचना मिलते ही परिजन, पुलिस, एडिशनल एसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक धर्मवीर के पिता राजेंद्र सिंह राणा का आरोप था कि वह शनिवार की शाम गांव के ही कुछ लोगों के साथ निकला था।उन्होंने उन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें दो युवक शव को ठेले पर ले जाते हुए दिख रहे थे।पीएम रिर्पोट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवकों की पहचान पर छोटू कुशवाह और महेंद्र सिंह कुशवाह सहित इनके साथ ही अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि युवक धर्मवीर की हत्या की गई थी। सीसीटीवी के आधार पर जांच में खुलासा हुआ है। ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

