NH-44 स्थित अर्रू तिराहे के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसा रात करीब 2 बजे उस समय हुआ जब तीन दोस्त शादी समारोह में शामिल होकर ग्वालियर से बामौरकला (शिवपुरी) लौट रहे थे।
इस दर्दनाक हादसे में अवधेश विश्वकर्मा और रामजी सोनी की कार में जलकर मौके पर मौत हो गई, जबकि चंदप्रकाश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

