ग्वालियर. ग्वालियर के थाटीपुर स्थित शासकीय स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र डीएलएड की परीक्षा देने पहुंचे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है..प्रथम वर्ष के अंग्रेजी पेपर के दौरान परीक्षा केंद्र पर असली परीक्षार्थी मुरैना जिले के चौकी गांव के मोनू धाकड़ को परीक्षा देनी थी, लेकिन कक्ष क्रमांक-1 में मोनू के रोल नंबर पर उसका सगा चाचा बैठकर पेपर दे रहा था..जहां शक होने पर पूछताछ दौरान फर्जी परीक्षार्थी संतोष धाकड़ है (चाचा) ने कबूल कर लिया तीजे कि उसका भतीजा पढ़ाई में कमजोर है उसे अंग्रेजी नहीं आती इसलिए उसे पास कराने के लिए वह उसकी जगह परीक्षा देने आया था..
केंद्राध्यक्ष ने तुरंत थाना गोला का मंदिर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने चाचा संतोष के साथ असली परीक्षार्थी उसके भतीजे मोनू को भी हिरासत में ले लिया।
पुलिस जांच कर रही है कि परीक्षा हॉल तक फर्जी परीक्षार्थी कैसे पहुंचा क्या कोई और भी इस फर्जीवाड़े में शामिल तो नहीं है. केंद्राध्यक्ष की सतर्कता से फर्जी परीक्षार्थी तो पकड़ा गया लेकिन सवाल यह है कि प्रवेश के समय पहचान की जांच कैसे चूक हुई।

