रांची । टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आजकल खेल से दूर हैं और अपने घर में समय बिता रहे हैं। धोनी का एक वीडियो भी आया है इसमें वह कूल अंदाज में विंटेज कार रोल्स रॉयस चलाते दिख रहे हैं। धोनी के विंटेज कार चलाने का वीडियो उनके प्रशंसक ने ही शेयर किया है जिसमें कैप्टन कूल पुरानी विंटेज 1980 रोल्स रॉयस चला रहे है। वो पूरे ध्यान से गाड़ी चलाते हुए एन्जॉय करते दिख रहे है।
धोनी के पास नई और पुरानी गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन है। हाल ही में उन्होंने 61 लाख रुपये की कीया इवी 6 खरीदी है। इससे पहले उन्होंने 75 लाख रुपये की हमर एच2 भी खरीदी थी। धोनी को बाइक और कार का बेहद शौक है। इसी कारण धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस के गैराज में कई कार और बाइकें रखी है। इसका वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर आया था।