रांची । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) खेल के मैदान के साथ ही बाहर भी शीर्ष पर रहे। धोनी खेल में जहां शिखर पर पहुंचे। वहीं कारोबार जगत के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में भी वह छाये रहे। एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी करीब 1070 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह हर महीने 4 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं जबकि साल में वह 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। उनकी आईपीएल सैलरी 12 करोड़ है। गल 16 आईपीएल सत्र में उन्होंने केवल क्रिकेट के जरिए ही करीब 178 करोड़ रुपए कमाए हैं।
धोनी सोशल मीडिया में भी बेहद लोकप्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर कोई एक पोस्ट साझा करने के लिए ही 1 से 2 करोड़ रुपये लेते हैं। इसके अलावा धोनी विज्ञापन के जरिए भी काफी पैसा कमाते हैं। वह अभी 35 से ज्यादा ब्रांड का विज्ञापन कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रांड धोनी की कीमत करीब 663 करोड़ रुपये के करीब है। संन्यास लेने के बाद भी ब्रांड धोनी की वैल्यू बढ़ रही है। धोनी ने जब संन्यास लिया था तो उनकी ब्रांड वैल्यू 61.2 मिलियन डॉलर थी और उनके पास 28 ब्रांड थे। साल 2022 में उनकी वैल्यू जबरदस्त तरीके से बढ़ी और ब्रांड की संख्या 36 हो गई। अभी वह इंडिगो पेंट्स, फायर बोल्ट, अनएकैडमी, गरुड़ एयरोस्पेस, मास्टरकार्ड, मैट्रिमोनी डॉट कॉम, खाता बुक, कार्स 24 समेत कई ब्रांड के चेहरे बने हुए हैं। धोनी खाता बुक, गरुड़ एयरोस्पेस, कार्स 24 जैसी कई कंपनियों में शेयर धारक भी हैं।
उनके पास कई आलीशान कारें और सुपरबाइक्स भी हैं। कारों क बात करें तो उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी, ऑडी क्यू7, विंटेज रोल्स रॉयस सिल्वर रेथ आदि हैं।