ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर स्थित एलआईसी ऑफिस में एक खातेदार की रकम गलती से दूसरे व्यक्ति के ,खाते में चली गई और उस व्यक्ति द्वारा अपने एकाउंट से रकम निकाल कर उसका इस्तैमाल भी कर दिया गया जब पीडित को रकम वापस नहीं मिली तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है। सीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि मुरार निवासी लवकेश शर्मा का खाता तानसेन नगर एलआईसी कार्यालय में है और उनके खाते से 3 लाख 67 हजार रूपए गलती से एचडीएफसी बैंक के खाताधारके के खाते में पहुंच गए जिसके बाद उक्त खाता धारक द्वारा अपने खाते से रकम निकाल कर उसका इस्तैमाल भी कर लिया गया लेकिन जब उनसे रकम वापस मांगी गई तो रकम वापस देने से इंकार कर दिया गया जिसपर ग्वालियर थाना पुलिस ने उक्त खाता धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

