ग्वालियर। कांग्रेस नेता वीर सिंह तोमर के छोटे चचेरे भाई देवेन्द्र सिंह तोमर ने आज अपने निवास में आत्महत्या कर ली उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस के लिए रवाना किया। फांसी लगाए जाने का कारण अभी सामने नहीं आया है।
सीएसपी इंदरगंज सर्किल विजय सिंह भदौरिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पारदी मोहल्ला में किसी व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया और शव का पंचनामा तैयार कर पीएम हाउस पहुंचाया गया है प्रथत दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है और पता चला है कि कुछ दिन से मृतक मानसिक तनाव में था फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

