भोपाल। वन् और पर्यावरण मंत्रालय छिनने पर नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहाकि कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया गया। नागर की पत्नी सांसद हैं।
भोपाल। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत के मंत्री बनने और विभाग वितरण के बाद बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई है. ,रामनिवास रावत को वन और पर्यावरण मंत्री बनाया गया है, जबकि यह विभाग पहले नागर सिंह चौहान के पास था. विभाग छिनने से वे नाराज हो गए और उन्होंने सोमवार को कुछ मीडिया से फोन पर चर्चा करते हूँ कहा कि मैं इस्तीफ दे दूंगा, क्योंकि मंत्री रहते हुए आदिवासी हितों की रक्षा नहीं कर पा रहा हूं.
स्मरण रहे रामनिवास रावत के शपथ लेने के 13 दिन वन एवं पर्यावरण विभाग सौंपा गया है. इस विभाग का जिम्मा पहले मंत्री नागर सिंह चौहान के पास था, लेकिन उनसे यह विभाग लेने के बाद अब नागर सिंह चौहान के पास अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ही रह गया है. बताया जा रहा है कि वन एवं पर्यावरण विभाग जाने के बाद से मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज हैं.
बोले, विकास नहीं कर पाऊंगा
मंत्री नागर सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, बड़वानी, धार, खरगोन के आदिवासी भाईयों ने मुझ पर बहुत भरोसा जताया कि मैं उनके लिए विकास करुंगा, लेकिन सरकार द्वारा मेरे मुख्य पद ले लेने के बाद मैं विकास नहीं कर पाऊंगा, उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाऊंगा.
कांग्रेस से आए कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया
नागर सिंह चौहान ने कहा कि मेरे बिना मांगे मुझे तीन-तीन विभाग दिए गए थे, जबकि मैंने आदिवासी होने के नाते आदिवासी विभाग मांगा था. बावजूद कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें पद दिए जा रहे हैं, जो कहीं न कहीं गलत है. अलीराजपुर जिला कांग्रेस का अभेद्य गढ़ रहा है, वहां हमने दिन-रात मेहनत करके काम किया है. मेरे विभाग ले लेने के बाद अब मंत्री बने रहने का कोई औचित्य नहीं रहता है. हालांकि बाद में नागर सिंह चौहान ने कहा कि अभी इस्तीफा का मामला होल्ड पर है, वह पहले भोपाल के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे, उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो इस्तीफा दे सकते हैं.
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

