ग्वालियर। ग्वालियर की पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बीती देत रात सर्चिंग के दौरान बाईक सवार तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ दबोचा है पुलिस ने पकडे गए सभी तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनसे बरामद हथियार के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है टीआई थाना पुरानी छावनी आसिफ मिर्जा बेग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा पुरानी छावनी के मूर्ति पहाडिया इलाके में चैकिंग की जा रही थी इस दौरान बाईक सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया जिनकी चैकिंग में पुलिस को एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा राउण्ड और दो चले हुए खोके बरामद हुए हैं पकडे गए आरोपियों के नाम अनुज भदौरया, करण चौहान और नंद किशोर बताए गए हैं पुलिस ने पकडे गए तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

