गदर: एक प्रेम कथा के संगीत को लाखों संगीत प्रेमियों को पसंद आया है। डांस नंबर मैं निकला गड्डी लेके से लेकर रोमांटिक गीत उड़ जा काले कावा तक, गदर: एक प्रेम कथा के एल्बम ने प्यार, त्याग और देशभक्ति के सार को खूबसूरती से दर्शाया, जिससे लोगों के दिलों में एक बेहद खास जगह बन गई।.हाल ही में निर्माताओं ने वैश्विक चार्टबस्टर, उड़ जा काले कावा का नया संस्करण लॉन्च किया, उसे भी एक बार फिर जबरदस्त प्यार मिला और कुछ ही समय में यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा। गदर 2 के संगीत एल्बम पर काम करने के बारे में गीतकार सईद क़ादरी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा- कई बार ऐसा होता है जब आप अपने कुछ गानों से बेहद जुड़ जाते हैं, मेरे लिए गदर 2 एल्बम एक ऐसा एल्बम है, जहां मेरे और मिथुन द्वारा बनाया गया हर गाना मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखता है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

