मुंबई । अदाणी समूह की कंपनी अदाणी टोटाल गैस (एटीजीएल) और फ्रांसीसी ऊर्जा दिग्गज टोटल एनर्जीज अगले 8-10 सालों में गैस डिस्ट्रिब्यूटर्स के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए 18,000-20,000 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अदाणी टोटल गैस की वित्त वर्ष 23 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने कहा कि वह अधिक सीएनजी स्टेशनों को जोड़ने, अपने पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए निवेश का उपयोग करेगी। बता दें कि कंपनी के पास वर्तमान में 460 सीएनजी स्टेशन और पाइप्ड कुकिंग गैस के 7 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का नेटवर्क है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अदाणी टोटल पूरे भारत में 3,000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के बरसाना में 600 टीपीडी की शुरुआती क्षमता के साथ भारत के सबसे बड़े बायोमास संयंत्रों में से एक को चालू कर रहे हैं। कंपनी भारत में गैस के भविष्य को लेकर आशावादी है, क्योंकि सरकार 2030 तक देश के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी करना चाहती है। एटीजीएल ने वित्त वर्ष 23 में एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए कम से कम 1,150 करोड़ का निवेश किया है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

