नई दिल्ली । ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने कहा कि उसे 15-16 जुलाई को आयोजित बिक्री मेला प्राइम डे 2023 के दौरान ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। अमेजन इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक कार्यक्रम में कहा कि इस विशेष बिक्री के दौरान स्मार्टफोन, टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और फैशन उत्पादों पर प्राइम सदस्यों के लिए कई तरह की छूट एवं पेशकश की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की धारणा काफी सकारात्मक है। महंगाई से संबंधित कुछ रुझान हैं लेकिन उम्मीदों के संदर्भ में उपभोक्ता धारणा बेहद मजबूत है। हमें उम्मीद है कि प्राइम डे सेल पर भी हमें ग्राहकों एवं विक्रेताओं से तगड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अमेजन प्राइम की सदस्यता रखने वाले ग्राहकों तक इस बार 25 शहरों में बहुत तेजी से ऑर्डर पहुंचाने की तैयारी की गई है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

