नई दिल्ली । दिग्गज दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गोपाल विट्टल (Gopal Vittal) ने कमाई के मामले में कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को भी पीछे छोड़ दिया है। विट्टल ने वित्त वर्ष 2022-23 में वेतन के रूप में कुल 16.84 करोड़ रुपए की कमाई की है। गोपाल विट्टल की यह आय सुनील भारती मित्तल की सालाना वेतन 16.77 करोड़ रुपए से अधिक है। खास बात यह है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) के एनुअल पैकेज में 8.92 फीसदी की वृद्धि आई, जबकि गोपाल विट्टल की कुल वेतन में 10.39 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि पिछले साल मित्तल के वेतन में कोई बदलाव नहीं हुआ। यानि कि वित्त वर्ष 2021-22 में चेयरमैन मित्तल को जितनी सैलरी व जितने भत्ते मिल रहे थे, वित्त वर्ष 2022-23 में भी लगभग उतने ही मिलते रहे, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान सुनील भारती मित्तल का सालाना वेतन एमडी विट्टल से ज्यादा था लेकिन तब दोनों के कुल वेतन में ज्यादा अंतर नहीं था। वित्त वर्ष 2021-22 में जहां मित्तल का कुल वेतन 15.39 करोड़ रुपए था, वहीं विट्टल को कंपनी ने वेतन के रुप में कुल 15.25 करोड़ रुपए दिए यानि कि वित्त वर्ष 2021-22 में मित्तल के वेतन के मेहनताना से महज 14 लाख रुपए ही ज्यादा थे लेकिन वित्त वर्ष 2022-23 में विट्टल वेतन के मामले में अपने चेयरमैन से आगे निकल गए। इसका मतलब वित्त वर्ष 2022-23 में विट्टल के सालाना वेतन व भत्तों में इजाफा हुआ। उनका कुल मेहनताना चेयरमैन मित्तल से ज्यादा हो गया।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

