नई दिल्ली । भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन ने संकट में फंसी एयरलाइन गोफर्स्ट के साथ विलय की अफवाहों को लेकर प्रतिक्रिया दी हैि एयरलाइन ने कंपनी के स्टेक्स ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इंडिगो ने कहा कि वह वह बाजार की अटकलों पर किसी तरह का कमेंट नहीं कर सकती। हालांकि, कंपनी गोफर्स्ट के साथ मर्जर की खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। बता दें कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इंडिगो कर्ज में डूबी गोफर्स्ट के साथ विलय करने पर विचार कर रहा है। साथ ही कंपनी ने इसको लेकर कई बैठक भी की हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो ने गोफर्स्ट के साथ विलय को लेकर कहा है कि कंपनी बाजार की अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं करती। कंपनी ने कहा कि वह केवल अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर ही अपना ध्यान केंद्रित करती है। रिपोर्ट के मुताबिक विलय और अधिग्रहण की डील में पांच साल तक का समय लग सकता है। इंडिगो वर्तमान में बाजार हिस्सेदारी और बेड़े के आकार के मामले में सबसे बड़ी एयरलाइन है और भारतीय बाजार के लगभग 70 फीसदी को नियंत्रित करती है। बता दें कि गोफर्स्ट ने 2 मई को आवेदन कर दिवालिया प्रक्रिया की शुरुआत की थी। इसके बाद कंपनी ने 12 मई तक की सभी उड़ानें रद्द कर दी और 13 से 22 मई तक की उड़ानों के लिए हवाई टिकट बुक करने भी बंद कर दी थी। हाल ही में गो फर्स्ट ने 12 जून, 2023 तक अपनी सेवाएं रद्द करने का फैसला किया है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

