सियोल । दक्षिण कोरिया (South Korea) की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग (Samsung) अपने प्रमुख स्मार्टफोन मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 का विनिर्माण भारत में ही करेगी। कंपनी को भरोसा है कि हाल ही में पेश अपने मुड़ने वाले (फोल्डेबल) फोन से वह भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सैमसंग की योजना अपने सबसे महंगे उपकरणों को भारतीय बाजार में 18 अगस्त को पेश करने की है। इनके लिए बुकिंग 27 जुलाई की मध्यरात्रि से होगी। सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के एक वरिष्ठ अधिकारी कहा कि गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी फ्लिप 5 दोनों का विनिर्माण कंपनी के नोएडा कारखाने में किया जाएगा। बाजार शोध और विश्लेषण फर्म टेकआर्क का अनुमान है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन की 2023 में कुल स्मार्टफोन बाजार में लगभग 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इसका मतलब है कि वर्ष 2023 में भारत में 6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल स्मार्टफोन बेचे जाएंगे। सैमसंग ने फोल्ड 4 और फ्लिप 4 श्रृंखला के उत्पादों का भारत में विनिर्माण दिसंबर में शुरू किया था। इन उत्पादों को बाजार में उतारने के चार माह बाद भारत में इनका उत्पादन शुरू हुआ था।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

