नई दिल्ली । वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं के मिलेजुले रुख की वजह से मंगलवार को भारतीय बाजार में चांदी (Silver) के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि सोने (Gold) के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोमवार को दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले थे। चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपए और सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपए से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 99 रुपए की तेजी के साथ 71,464 रुपए के भाव पर खुला। फिलहाल यह कॉन्ट्रैक्ट 36 रुपए की तेजी के साथ 71,401 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,510 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,355 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपए किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे। चांदी के विपरीत सोने के वायदा भाव की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 28 रुपए की गिरावट के साथ 58,661 रुपए के भाव पर खुला। यह कॉन्ट्रैक्ट 55 रुपए की गिरावट के साथ 58,634 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,661 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,611 रुपए के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

