बालीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amisha Patel) फिल्म गदर 2 (Gadar 2) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गदर 2 के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और बीत 48 घंटे में इसे काफी अच्छे व्यूज मिले हैं। गदर 2 के ट्रेलर को 24 घंटे में 41 मिलियन लोग देख चुके थे। 24 घटें में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी फिल्मों के ट्रेलर की लिस्ट में फिल्म गदर 2 10वें स्थान पर है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक फिल्म गदर 2 50 मिलियन लोग देख चुके थे। गदर 2- 41 मिलियन ट्रेलर जारी करने के बाद निर्माताओं ने 27 जुलाई को इसका एक नया पोस्टर जारी किया था, जिसे भी दर्शकों द्वारा काफी पसन्द किया गया। हालांकि ट्रेलर में वो बात नजर नहीं आ रही है जो इसके पहले भाग गदर: एक प्रेम कथा में नजर आई थी। बता दें कि गदर 2 फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह नजर आ रहा है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर कारगिल विजय दिवस के मौके पर यानी 26 जुलाई को रिलीज किया था।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

