क्राइम थ्रिलर सीरीज द नाइट मैनेजर (The Night Manager) के दूसरे पार्ट को तय तारीख से पहले ही रिलीज कर दिया गया। सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धूलिपाला और तिलोत्तमा शोम अहम भूमिकाओं में हैं। हथियार डीलर की भूमिका निभाने वाले अनिल कपूर ने शो के निर्माता संदीप मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह उन पर इतना भरोसा करते हैं कि उन्हें कभी भी उनके शॉट्स को चेक करने की जरुरत महसूस नहीं होती। सीज़न की रिलीज़ से पहले, कपूर ने शो के हालिया प्रेस कॉन में बात की और कहा: जब संदीप ने एक शॉट ओके किया, तो मुझे कभी भी जाकर उसे चेक करने की ज़रूरत महसूस नहीं हुई। मुझे उनकी क्रिएटिव इंस्टिंक्ट पर भरोसा है। मैंने 99 प्रतिशत शॉट्स नहीं देखे हैं। संदीप मोदी ने सफल वेब सीरीज आर्या और मराठी फिल्म चुंबक का भी निर्देशन किया है। द नाइट मैनेजर इसी नाम की ब्रिटिश सीरीज पर आधारित है, जो जॉन ले कैर के इसी नाम के नोवेल से ली गई है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

