रांची । झारखंड में शराब और जमीन घोटाले में एक साथ 36 ठिकानों पर छापेमारी कर रही ईडी ने राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के रांची स्थित आवास से करीब 30 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। ईडी को जानकारी मिली है कि वित्तमंत्री के पुत्र रोहित उरांव ने शराब के सिंडिकेट के धंधे में पैसा लगाया था। ईडी की टीम ने रांची में गाड़ियों के एक शोरूम नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के घर से करोड़ों रुपए के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद जेवरात का मूल्यांकन किया जा रहा है। शराब और जमीन कारोबार के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की टीमें आज सुबह से सबसे बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, गिरिडीह के पूर्व भाजपा विधायक निर्भय शाहाबादी, देवघर के भाजपा नेता अभिषेक झा, कांग्रेस नेता मुन्नम संजय, रांची के कारोबारी श्रवण जालान, आरती राय चौधरी, वैभव शाहाबादी, अमरनाथ टेकरीवाल सहित कई अन्य के रांची, देवघर, कोलकाता, गोड्डा, धनबाद, दुमका, जामताड़ा आदि शहरों में तीन दर्जन ठिकानों पर रेड मार रही है। इस बीच ईडी ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उसके भाई अमरेंद्र तिवारी को 26 अगस्त को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। बता दें कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर मार्च महीने में आयकर का भी छापा पड़ा था। इस दौरान पता चला था कि उन्होंने 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है। आयकर विभाग ने समन जारी कर योगेंद्र तिवारी को 27 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था। सर्वे के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर शराब कारोबारी की कंपनी के निदेशक संतोष मंडल ने 15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की बात स्वीकार की थी।
BREAKING NEWS
- तमिलनाडु में नई सरकार का रास्ता साफ, विजय 10 मई को मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
- पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी हार, कूपर कोनोली का शतक भी नहीं बचा सका टीम को; हैदराबाद प्लेऑफ के करीब
- ग्वालियर के डबरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, चलती स्विफ्ट कार में लगी आग; दो लोगों की जिंदा जलकर मौत।
- मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों को बड़ी रेल सौगात, 83 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
- सीजफायर के बावजूद होर्मुज में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान पर जहाजों को निशाना बनाने का आरोप लगाया

