नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक सप्ताह के लिए यूरोपीय देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार उनका नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह नॉर्वे जाएंगे, जहां पर वह 10 सितंबर को ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जी-20 (G-20) शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक लौट आने की संभावना है। गौरतलब है कि जी-20 शिखर सम्मेलन नौ-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

