ग्वालियर. कांग्रेस पार्षद और मेयर इन काउंसिल के सदस्य शकील मंसूरी पर कुछ लोगो ने उस समय जानलेबा हमला कर दिया जब वे अपने घर के सामने खड़े लोगो से बातचीत कर रहे थे. उन पर कट्टे के बट और डंडो से हमला किया गया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से सीधे उन पर फायर किया लेकिन वे गोली लगने से बाल बाल बच गए. घटना के बाद आसपास के लोग उन्हें. अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ उनका उपचार चल रहा है
घटना की सूचना मिलने पर एक अन्य कांग्रेस पार्षद विनोद यादव माटू अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि कल उनके वार्ड मे बाबा कपूर का उर्स था वहां कुछ लोग आपस मे झगड़ गए थे. शकील ने वहां दोनों पक्षो मे राजीनामा कराके शांत कर दिया था लेकिन एक पक्ष के लोग आज अचानक हथियारों से लेस होकर उनके घर पहुंचे. शकील लोगो से बात कर रहे थे बदमाशों ने सीधे डंडो से उन पर हमला किया, कट्टे के बट से मारा. जब वे लहू लुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े तभी अचानक एक बदमाश ने कट्टे से सीधे उन्हें मारने की दृष्टि से फायरिंग की… लेकिन वे बाल बाल बच गए. तब तक वहां भीड़ जुटने लगी तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. घायल पार्षद शकील मंसूरी ने बताया कि बदमाश उनके गले की सोने की चैन भी लूट ले गए.
कांग्रेस पार्षद माटू ने कहाकि इस तरह की घटना से शहर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान भी लगता है कि थाने से महज कुछ दूरी पर एक पार्षद क़ो पीटते है और जान से मारने की कोशिश करते है लेकिन पुलिस वहां नहीं पहुँचती है.घटना की सूचना पाकर भोपाल से आये वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव भी अस्पताल पहुंचे

