लुसाने । अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) शीघ्र ही नये सीईओ या महासचिव के नियुक्ति करे। साथ ही कहा कि कुश्ती महासंघ के मामले का भी शीघ्र हल निकाला जाये। आईओसी ने अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद कहा कहा ,‘‘ भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को कई बार नये सीईओ या महासचिव की नियुक्ति के लिये कहा गया जिससे स्थिति सामान्य हो सके हालांकि कहा कि अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में हालात पर आईओसी नजर बनाये हुए है।’’
आईओसी ने भारतीय ओलंपिक संघ से कहा है कि अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिलकर खेल महासंघों में जारी विवादों का हल निकाला जाये। आईओसी ने ये बात कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख ब्रजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के लगाये गये आरोपों को देखते हुए कही है। आईओसी ने इस साल मार्च में कहा था कि आईओए को बिना किसी देरी के सीईओ की नियुक्ति करनी होगी। इसके साथ ही आईओसी 2023 सत्र मुंबई में कराने को भी कहा है। नये संविधान के अनुसार आईओए को पी टी उषा की अगुवाई में नये पदाधिकारियों के पद संभालने के एक महीने के भीतर सीईओ की नियुक्ति करनी थी जो महासचिव का काम करेगा। आईओए की नयी परिषद ने दिसंबर में कार्यभार संभाल लिया लेकिन सात महीने में सीईओ की नियुक्ति नहीं की गई।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

