नई दिल्ली । भारतीय फुटबॉल टीम विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था (फीफा) की ताजा रैंकिंग में एक स्थान के लाभ के साथ ही 100 वें स्थान पर पहुंच गयी है। पांच साल में यह पहली बार है कि भारतीय टीम शीर्ष 100 में पहुंची है। भारतीय टीम साल 2018 में 97वें स्थान पर थी। इससे पहले अप्रैल में भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में 101वें स्थान पर पहुंची थी। जून में इंटरकांटिनेंटल कप और सैफ चैंपियनशिप में एक भी मैच नहीं हारने के कारण उन्हें 4.24 अंक मिले थे। जिससे उन्हें शीर्ष 100 में पहुंचने में सहायता मिली है। भारतीय टीम साल 2022 वीएफएफ ट्राई-नेशन सीरीज़ में वियतनाम के हाथों 0-3 की हार के बाद से ही एक भी मैच नहीं हारी है।
उन्होंने साल 2023 में नौ में से सात गेम जीते हैं जबकि दो बार मुकाबले बराबरी पर रहे हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने इस साल दो खिताब भी जीते हैं। ये हैं ट्राई-नेशन सीरीज़ और इंटरकांटिनेंटल कप। सितंबर 2022 में वियतनाम से हार के बाद से ही नौ मैचों में भारतीय टीम ने लगातार आठ मुकाबले जीतने के साथ ही 15 गोल का एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया था।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

