रोसेउ । वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक लगनो वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) यहां अलग ही अंदाज में दिखे। आम तौर पर चौके , छक्के लगातकर तेजी से खेलने वाले यशस्वी धीमी बल्लेबाजी करते नजर आये। इस मैच में शुरुआत में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। 16 गेंदों के बाद उन्होंने अपना पहला रन बनाया। इसके बाद पहले दिन उन्होने धीमी बल्लेबाजी की हालांकि अंत में रिवर्स स्वीप सहित एक दो शॉट खेले। वहीं दूसरे दिन वह और भी धीमी बल्लेबाज करते हुए शतक लगाने में सफल रहे। शतक के बाद भी उनकी बल्लेबाजी में तेजी नहीं आई। उन्होंने शतक के लिए 215 गेंदों का सामना किया।
वहीं कप्तान रोहित शर्मा को भी धीमी बल्लेबाजी करते देख सभी को हैरानी हुई क्योंकि रोहित तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। रोहित ने अपना शतक 220 गेंदों पर पूरा किया। इस प्रकार उनका स्ट्राइक रेट 50 से भी कम था। रोहित मैच के दोरान बार-बार जाकर यशस्वी को आराम से खेलने को कह रहे थेथे। माना जा रह है कि रोहित का इरादा बिना किसी जोखिम के खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज पर दबाव डालना है जिससे कि एक बार ही टीम को बड़ा स्कोर बनाकर जीत मिल जाये। पिच भी धीमी होने के कारण बल्लेबाजों को शॉट खेलने से वह गति नहीं मिल रही थी जिसकी उन्हें जरूरत थी।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

