नई दिल्ली । भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआऊट में 5-4 से हराकर नौवी बार खिताब जीता है। भारत ने इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 में भी जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में दोनो ही टीमें तय समय तक 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद जब अतिरिक्त समय में भी मैच का परिणाम नहीं निकला तो पेनल्टी शूटआऊट से लिया गया जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मार ली। इस मैच की शुरुआत में 14वें मिनट में शबीब अल खालिदी ने गोल कर कुवैत को बढ़त दिला दी पर 38वें मिनट में भारत की ओर से लल्लियानज़ुआला चांग्ते ने एक गोल दागकर स्कोर बराबरी पर ला दिया। अतिरिक्त समय में भी गोल नहीं होने पर मैच का फैसला पेनल्टी शूटआऊट में हुआ। जहां भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। इस चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन कर पांच गोल दागे। भारतीय टीम इंडिया ने अब तक 9 बार चैंपियनिशप अपने नाम की है जबकि 4 बार वह उपविजेता रही है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

