ग्वालियर। बीजेपी की फ़ायरब्रांड नेत्री और प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा है कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा हीरा हमारे पास है उमा भारती ग्वालियर अपने भतीजे से मिलने पहुंची थी और अल्प प्रवास के बाद ग्वालियर से रवाना भी हो गई।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नगर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें कई राज्यों से लोकसभा चुनाव लड़ने का आफर है, लेकिन मैं समय आने पर बताऊंगी।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव लड़वाना है। प्रदेश में फिर से हमारी सरकार बनने जा रही है, क्योंकि अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में हमारे पास हीरा है। कांग्रेस के प्रदेश में 150 से अधिक सीटें जीतने के दावे पर उनका कहना था कि मैं इस संबंध में क्या बोलूं, कांग्रेसियों को भी चुनाव लड़ना है, इसलिए कुछ भी बोलना है। मैंने भाजपा के लोगों से भी कहा है कि विपक्ष की भावनाओं का सम्मान करो।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कहते थे कि विजय में विनय रखो, सत्ता के मद में विपक्ष को नीचा दिखाने का काम तो कांग्रेस का है। उमा भारती मंगलवार की सुबह ग्वालियर दुर्ग पर स्थित सिंधिया स्कूल में अध्ययनरत अपने भतीजे से मिलने आई थीं। उसके बाद वे यहां से वृंदावन के लिए निकल गईं।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

