-प्रदीप शर्मा-
भिण्ड। उत्तरप्रदेश के हनुमंत पूरा से भिंड आ रही एक बस नयागांव थाना क्षेत्र के रौरा की पुलिया के पास पलट गयी,बस में आधा सैकड़ा से अधिक यात्री सवार थे,जिसमें तीन दर्जन लोगों के चोट आई हुई है,वहीं आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, हादसा बारह बजे के क़रीब का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हनुमंत पुरा से भिंड की ओर सवारियों से भरी एक यात्री बस आ रही थी तभी लोडेड वाहन को ओवरटेक करते हुए बस सड़क से उतर कर अनियंत्रित होकर पलट गई,क्योंकि सड़क किनारे हाल ही में मिट्टी डाली गयी थी जो बरसात के चलते गीली हो कर फिसलन भरी ही गयी थी।
बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गयी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तत्काल डायल 100 मोके पर पहुँचे और घायलों को उमरी अस्पताल और ज़िला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ पर 20 क़रीब घायलों में से आठ की हालत गंभीर बनी हुईं है,हादसे की सूचना मिलने के बाद नयागांव थाना पुलिस उमरी थाना पुलिस और रौन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।घायलों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के हनुमंत पूरा इलाक़े के बताये जा रहे है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

