ग्वालियर। आम आदमी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया गया है 1 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ग्वालियर में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे । एक साथ दो दो राज्यों के मुख्यमंत्री की सभा को देखते हुए और सभा में जुटने वाली भीड़ को मद्देनजर देखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं
लोगों को दिक्कत नही हो ऐसी व्यवस्था
एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सभा में 2 राज्यों के सीएम के आने की जानकारी मिली है इस आधार पर सुरक्षा व्यवस्था लगाई जा रही है । इसमें आने वाली भीड़ से पब्लिक को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा । इसके मद्देनजर और यातायात पॉइंट भी फिक्स किए जा रहे हैं जिससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
कल मेला मैदान में होगी सभा
आप की ग्वालियर में यह पहली बड़ी सभा है । आप इस बार ग्वालियर चम्बल पर खास फोकस करना चाहती है इसलिए केजरीवाल ने ग्वालियर में सभा करने की रणनीति बनाई और इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने दिल्ली और हरियाणा के अपने नेताओं की बड़ी फौज उतार दी।

