ग्वालियर। ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक बदमाश को वाहन चेकिंग में पकड़ा है। बदमाश के पास से कट्टा बरामद हुआ है, जिस बाइक से वह जा रहा था, वह भी चोरी की निकली है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मुरैना में है वह वांटेड
पुलिस ने बताया कि बदमाश मुरैना में वांटेड है, उस पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र तोमर ने बताया कि बहोड़ापुर तिराहे के पास चेकिंग प्वाइंट लगाया था। यहां एक युवक बाइक पर आता दिखा, जिसने पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ ली। इसके बाद वह भागने लगा। उसके पीछे पुलिस की टीम दौड़ी। कुछ दूरी पर ही उसे पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद जब बाइक की जांच की गई तो वह चोरी निकली। उसके पास से जो बाइक बरामद हुई, वह डबरा से चोरी हुई थी। पुलिस ने उस पर एफआइआर दर्ज की।
