ग्वालियर। शोले मूवी की तर्ज पर वीरू बनकर एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जमकर हंगामा किया है. लेकिन अंतर सिर्फ इतना था कि वीरू बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था और यह युवक एप्पल आईफोन मोबाइल की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया । ग्वालियर के हजीरा इलाके कि यह घटना है शनिवार को यहां पर एक युवक टावर पर चढ़ गया और जमकर हंगामा करने लगा जैसे ही राहगीरों की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना हजीरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पर पहुंची पुलिस ने युवक को टावर से नीचे उतरने के प्रयास भी शुरू कर दिए इस दौरान हजीरा चौराहा पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम मोनू है और मोनू का मोबाइल उसका दोस्त छीनकर ले गया है जिससे बह नाराज है और मोबाइल की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा हुआ है फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

