ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारा नशा और मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ लगातार धर पकड़ कार्रवाई की जा रही है इस बीच ग्वालियर क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके से एक नशे के सौदागर को दबोचा है और उससे तकरीबन 90 ग्राम स्मैक बरामद हुई है. एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचा है जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से तकरीबन 90 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी कीमत तकरीबन ₹900000 के करीब है आरोपी कहां से माल लाता था और शहर के किन-किन स्थानों पर सप्लाई करता था पुलिस इस बारे में अभी पड़ताल कर रही है.
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

