ग्वालियर। पूरे देश की तरह ही आज ग्वालियर स्मार्ट सिटी का कंट्रोल कमांड सेंटर तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता के नारो से गूंज गया जब आज इसरो ने अंतरिक्ष मे इतिहास रचा। चंद्रयान-3 मिशन की सफलतापूर्वक लैंडिंग के ऐतिहासिक क्षणों को देखने के लिए स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर में खास व्यवस्था की गई थी, जहां स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सभी अधिकारी और कर्मचारी दोपहर से ही इस ऐतिहासिक पलो के गवाह बनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और जैसे ही चंद्रयान 3 के विक्रम ने चंद्रमा की जमीन को छुआ तो सभी मे खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह व स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर विशेष रूप से उपस्थित थे। भारत के इस ऐतिहासिक गौरान्वित पल पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी व इन लम्हो के साक्षी बने। स्मार्ट सिटी द्वारा इस पूरे आयोजन की लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था यहां कर रखी थी और स्मार्ट सिटी के तमाम अधिकारी कर्मचारी भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने.
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

