ग्वालियर।मध्यप्रदेश में बढती मंहगाई, बेरोजगारी और बिजली की दरों में वृद्धि सहित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी नेता मनीष शर्मा रिंकू भैया के नेतृत्व में लश्कर स्थित हैमू कालानी चौक के पास आम आदमी पार्टी के नेताओं ने धरना देकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। धरने पर बैठे आप नेताओं का आरोप है कि मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है सरकार द्वारा पोषित भ्रष्टाचार से लोग परेशान है पटवारी भर्ती परीक्षा में जिस तरह 15-15 लाख रूपए लेकर भर्तियां की गईं उससे साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश में बिना भ्रष्टाचार और रिश्वत के कोई काम नहीं हो सकता है। प्रदेश में बेरोजगारी भी लगातार बढती जा रही है मंहगाई के इस दौर में भी खाने पीने की वस्तुओं और रसोई गैस सिलेंण्डर के दाम लगातार बढते जा रहे है। और प्रदेश सरकार विकास पर्व के नाम पर झूठी घोषणाओं और भूमिपूजन में लगी हुई है। धरना प्रदर्शन के दौरान यहां बडी संख्या में आप कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
