ग्वालियर के बेहट थाना क्षेत्र में गांव के दबंग परिवार ने एक महिला से मारपीट की और साड़ी खींचकर उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास भी किया। मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फट गए। इतना सब कुछ होने के बाद भी आसपास के लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे।वारदात 4 सितंबर की शाम करीब 4.30 बजे की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर गुर्जर समाज के पांच नाम ज़द लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की है. घटना के समय महिला घर के बाहर थी। उसी समय आरोपी ऊदल पहुंचा और उस पर दर्ज केस वापस लेने की बात पर उससे मारपीट शुरू कर दी। फिर उससे अभद्रता भी की। घटना के बाद से आरोपी, उसकी पत्नी सहित अन्य आरोपी फरार हैं। पीड़ित महिला का परिवार किसान है और आरोपी भी किसान है। बताया गया है कि आरोपी ऊदल महिला के परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले ही महिला ने आरोपी ऊदल पर मामला दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर आरोपी उसके घर पहुंचा और केस वापस लेने की बात कहते हुए धमकाने लगा। जब महिला ने इंकार किया तो उससे मारपीट शुरू कर दी और फिर यह पूरा घटनाक्रम हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

