ग्वालियर / जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, विक्रय, संग्रह तथा पर्यावरण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी है। इस कड़ी में जिला प्रशासन के निर्देश पर गई आबकारी विभाग की टीम ने भितरवार वृत के चमेली का चक कंजर डेरा क्षेत्र में दबिश देकर 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3 हजार किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया है। इस अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-34 के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को सख्ती से रोका जाए। यह कार्रवाई लगातार जारी रहे।
मंगलवार को दबिश पर गई आबकारी विभाग की टीम में उप निरीक्षक आबकारी आमीन खान, रविशंकर यादव, सतेन्द्र सिंह मीणा, सुचि जैन व शिवा रघुवंशी सहित विभागीय आरक्षक शामिल थे।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

