ग्वालियर । खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शहर में मिठाई व खान-पान की दुकानों से नमूने लेकर लगातार जाँच कराई जा रही है। साथ ही शहर में बाहर से आ रहे मावा पर भी खास नजर रखी जा रही है। इस कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने हुरावली तिराहे से मावा लेकर गुजर रहे एक वाहन को रोककर जाँच की। इस वाहन में मावा की 24 डलियाँ पाई गईं। इस मावा के नमूने लिए गए। साथ ही विधिवत जब्त करने की कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस के शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली सूचना के आधार पर हुरावली तिराहे के समीप स्थित पहाड़ी मार्ग पर एक वाहन जाँच के लिये रोका गया। वाहन चालक के ड्रायवर ने बताया कि वह भिण्ड जिले के मौ कस्बे में स्थित राधेश्याम डेयरी से 24 डलियाँ मावा लेकर आया है और मोर बाजार में बेचने के लिये जा रहा है। जाँच के दौरान मावा मालिक राधेश्याम भी वहाँ पहुँचा। मावा मालिक की मौजूदगी में मावा के चार नमूने जाँच के लिये प्राप्त किए गए। साथ ही 24 डलियों में भरा लगभग 2 लाख 29 हजार रूपए कीमत का करीबन 954 किलोग्राम मावा नियमानुसार जब्त किया गया।
कार्रवाई के लिये गई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के शर्मा, बृजेश कुमार शिरोमणि, गोविंद नारायण सरगैंया व सतीश धाकड़ शामिल थे।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

