ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा 22 जनवरी के राम जन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज माधवगंज एवं चिटनिस की गोठ में ‘राम-संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। कैट के जिलाध्यक्ष दीपक पमनानी ने बताया कि हम विभिन्न एसोसिएशन को साथ लेकर यह आयोजन कर रहे हैं। कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के आव्हान पर विभिन्न व्यापारिक संगठन अपने-अपने बाजारों को सजा रहे हैं एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
माधवगंज चिटनिस की गोठ व्यापारी संघ एवं माधवगंज व्यापारिक संगठन के साथ ‘राम-संवाद’ कार्यक्रम 10 जनवरी को शाम 4 बजे जे.पी. होटल चिटनिस की गोठ माधवगंज में आयोजित किया गया है। माधवगंज चिटनिस की गोठ व्यापारी संघ की अध्यक्ष श्रीमती बबीता डाबर सचिव हबीब मतानी, कोषाध्यक्ष संजय भसीन एवं माधवगंज व्यापारी संगठन के अध्यक्ष दिलीप तपा, महामंत्री आनन्द अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हेमन्त सिंहल ने बताया कि इस अवसर पर 22 जनवरी को रामराज्य दिवस घोषित करने एवं राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। कैट के प्रवक्ता अंशुल गुप्ता कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर अग्रवाल एवं सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को दोनों ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है।
BREAKING NEWS
- अब डी एल एड परीक्षा मे फ़र्ज़ीबाड़ा मिला, भतीजे का सॉल्बर बन चाचा परीक्षा देते मिला, दोनों पकडे
- फायर सेफ्टी टीम पहुंची तो ताला बंद कर छत के रास्ते भगाए जाने लगे बच्चे, पुलिस ने ताले तोड़कर निकाले बाहर
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया

