नई दिल्ली । यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए आम नागरिकों द्वारा पहल की जा रही है। इसी क्रम में रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग नदी के किनारे मानव शृंखला बनाने के लिए एकत्रित हुए। ‘यमुना संसद’ पहल के तहत लोगों ने आईटीओ, वजीराबाद, कालिंदीकुंज, गीता कॉलोनी और ओल्ड उस्मानपुर सहित कई जगहों पर मानव शृंखला बनाई तथा मलजल और औद्योगिक कचरे से दूषित नदी को बचाने की मांग की। इस अभियान में बड़ी संख्या में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व संगठन सचिव गोविंदाचार्य, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय और दिल्ली भाजपा के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित कई राजनेता भी इस अभियान में शामिल हुए। अभियान के संयोजक रविशंकर तिवारी ने कहा कि यमुना को प्रदूषण से बचाने के संकल्प के तहत मानव शृंखला बनाई गई, क्योंकि सरकारें वर्षों से नदी को साफ करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन इस दिशा में कोई खास सफलता नहीं हासिल हुई है।
BREAKING NEWS
- बीजिंग में पुतिन का भव्य स्वागत, शी जिनपिंग ने वैश्विक तनाव और युद्ध पर जताई चिंता
- रीवा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से जैन समाज की एक साध्वी की मौत
- रोम में दिखी भारत-इटली की मजबूत दोस्ती, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी चर्चा का केंद्र
- वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से राजस्थान की दमदार जीत, लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को देशभर में दवा दुकानों की हड़ताल, कई राज्यों ने नहीं दिया समर्थन
- ग्वालियर कलेक्ट्रेट में भीषण आग से मचा हड़कंप, ई-ट्रेनिंग सेंटर का सामान जलकर नष्ट

